रायगढ़

Raigarh News: धान खरीदी केंद्र में ‘दंतैल’ का धावा, 20 बोरी धान किया बर्बाद, दहशत में किसान और ग्रामीण 

रायगढ़। रायगढ़ जिले के बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में इन दिनों एक दंतैल हाथी ने भारी उत्पात मचा रखा है। पिछले 5-6 दिनों से हर रात हाथी केंद्र में पहुँच रहा है और अब तक 20 बोरी से अधिक धान का नुकसान कर चुका है।

ताजा मामला 22 दिसंबर की रात का है, जब साढ़े आठ बजे जंगल से निकलकर एक दंतैल सीधे खरीदी केंद्र जा पहुँचा। हाथी ने न सिर्फ 5 बोरी धान चट कर दिया, बल्कि धान को चारों ओर फैलाकर बर्बाद भी किया। वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम मौके पर मौजूद थी, लेकिन हाथी घंटों वहीं डटा रहा।

रायगढ़ वन मंडल में हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। वर्तमान में यहाँ 44 हाथियों का दल सक्रिय है, जिनमें सबसे बड़ा दल रायगढ़ रेंज के पड़िगांव में 31 हाथियों का है। बंगुरसिया सर्किल में भी 5 हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है।

रायगढ़ रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत देते हुए मुनादी कराई गई है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है, लेकिन लगातार हो रही धान की बर्बादी ने किसानों और समिति प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button