रायगढ़

Sarangarh News: बरमकेला क्षेत्र में 120 क्विंटल अवैध धान से भरा वाहन को पकड़कर थाने में किया सुपुर्द

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 नवंबर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन में बरमकेला क्षेत्र के बिरनिपाली चेक पोस्ट में सयुंक्त जाँच दल राजस्व अधिकारी तहसीलदार बरमकेला पुष्पेन्द्र राज और मोहन लाल साहू एवं मंडी सचिव रमेश गुप्ता, अन्य कर्मचारी जगदीश नंदे, नंदकिशोर सोनी की टीम ने 120.80 क्विंटल धान अवैध रूप से परिवहन करते हुए मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर डोंगरीपाली थाना में सुपुर्द किया है।

इसी तरह मंडी जांच दल द्वारा सारंगढ़ मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान मंडी के पंजीकृत व्यापारी शंकर ट्रेडर्स माधोपाली के गोदाम परिसर में धान 200 बोरी 80 क्विंटल एव तारा ट्रेडर्स केदार के दुकान परिसर में धान 169 बोरी 67.60 क्विंटल अवैध होने के कारण मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत जप्ती प्रकरण बनाया गया है। जांच दल में सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव , उपनिरीक्षक प्रीति तिर्की अंजू दिनकर एवं डी के साहू जगदीश बरेठ शामिल रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button