रायगढ़

 Raigarh News: छठ महापर्व पर श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप व महेश साहू ने दिया अर्घ्य, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

रायगढ़। आस्था,श्रद्धा और पवित्रता के प्रतीक छठ महापर्व के अवसर पर रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में भक्ति और उल्लास का अनुपम दृश्य देखने को मिला। घाटों पर सजे सुंदर सजावट, दीपों की रौशनी और जयघोषों से पूरा वातावरण छठी मइया के भक्तिमय रंग में रंग गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर व्रत रखा और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्यसभा सांसद एवं रायगढ़ राजघराने के राजा देवेंद्र प्रताप सिंह तथा खरसिया विधानसभा के छाया विधायक महेश साहू ने भी जनसमुदाय के साथ सम्मिलित होकर भगवान सूर्य नारायण और छठी मइया की आराधना की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह पर्व संयम, साधना और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। यह न सिर्फ पूजा का पर्व है, बल्कि सामाजिक समरसता, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति सम्मान का संदेश भी देता है। आज जब समाज में आधुनिकता के साथ संस्कारों की आवश्यकता है, तब ऐसे पर्व हमारी विरासत को सजीव रखते हैं।”

वहीं खरसिया के भाजपा नेता महेश साहू ने कहा छठ पूजा मातृशक्ति की असीम आस्था और त्याग का प्रतीक है। इस पर्व में जो निष्ठा और सामूहिकता झलकती है, वही भारत की असली ताकत है। हमारी कामना है कि छठी मइया की कृपा से प्रदेश में हर घर में खुशहाली बनी रहे। पूरे किरोड़ीमल नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में छठ पर्व की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। घाटों की सफाई, सजावट और दीप सज्जा का कार्य ग्राम पंचायत और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से पूरा किया गया। ग्राम पंचायत क्षेत्र में छठ पूजा आयोजन में सरपंच श्रीमती कविता गुलशन रतिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने स्वयं आयोजन की देखरेख की और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की। सरपंच श्रीमती रतिया ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा छठ महापर्व हमें एकता, स्वच्छता और समर्पण की प्रेरणा देता है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। हम सब मिलकर इसे और भव्यता के साथ मनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर आदर्श नव युवा छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विनय कुमार, समाजसेवी मनीष शर्मा, उप सरपंच राम कुमार चैधरी, बी.डी.सी. सदस्य श्रीमती खेलकुमारी विद्या नायक, एम.के. सिंह, अनिल सिंह, अजय चैधरी, सुनील तिवारी, विधानायक यादव, अरविंद सिंह सहित ग्राम समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने स्तर पर व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। घाटों पर जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया, सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button