छत्तीसगढ़

CG News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो, छात्रा सहित दो की मौत, 2 की हालत गंभीर

 अंबिकापुर: अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग में अंबिकापुर शहर से लगे चठिरमा मोड़ के पास शुक्रवार की रात एक सड़क दुर्घटना हो गई। शुक्रवार शाम तेज गति की अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई।

कार में दो किशोरी एवं तीन युवक सवार थे। स्कार्पियो सवार दो युवक और एक किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों को अंबिकापुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनिसार, शुक्रवार की रात तेज गति की स्कार्पियो अंबिकापुर से बनारस मार्ग पर जा रही थी। शहर सीमा के नजदीक चठिरमा बेरियर के पास स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई। वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो सवार सीटों से उछल गए। स्कार्पियो के सामने के दोनों एयरबैग खुल गए लेकिन सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज आवाज सुनकर आसपास के रह

वासी मौके पर पहुंच गए। वाहन में दो किशोरी और तीन युवक जख्मी हालत में बेसुध पड़े हुए थे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को नजदीक के महावीर हॉस्पिटल, तीन को मिशन अस्पताल एवं एक छात्रा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button