सम्बलपुर-सांगानेर के मध्य (एक तरफा) एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन, बिलासपुर मंडल के रायगढ़, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर एवं शहडोल स्टेशनों में है इस गाड़ी का ठहराव

रायगढ़ May 27, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
सम्बलपुर-सांगानेर के मध्य (एक तरफा) एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन, बिलासपुर मंडल के रायगढ़, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर एवं शहडोल स्टेशनों में है इस गाड़ी का ठहराव

सम्बलपुर-सांगानेर के मध्य (एक तरफा) एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन, बिलासपुर मंडल के रायगढ़, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर एवं शहडोल स्टेशनों में है इस गाड़ी का ठहराव

रायगढ़। रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ियों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये हुए उन्हे कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सम्बलपुर-सांगानेर के मध्य (एक तरफा) एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 08307 सम्बलपुर-सांगानेर स्पेशल ट्रेन सम्बलपुर से 29 मई शुक्रवार को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के रायगढ़, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, एवं शहडोल स्टेशनों में दिया गया है, जहां से यात्रीगण इस गाड़ी में यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

गाड़ी संख्या 08307 सम्बलपुर-सांगानेर, स्पेशल ट्रेन सम्बलपुर से दिनांक 29 मई शुक्रवार 2026 को 12.15 बजे रवाना होगी तथा रेंगाली आगमन 12.40 बजे, प्रस्थान 12.42 बजे, झारसुगुड़ा रोड आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.25 बजे, रायगढ़ आगमन 15.13 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, बिलासपुर आगमन 17.50 बजे, प्रस्थान 18.00 बजे, पेंड्रा रोड आगमन 20.00 बजे, प्रस्थान 20.02 बजे, अनूपपुर आगमन 20.45 बजे, प्रस्थान 20.50 बजे, शहडोल आगमन 21.40 बजे, प्रस्थान 21.42 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 23.15 बजे, प्रस्थान 23.25 बजे दूसरे दिन दमोह आगमन 00.48 बजे, प्रस्थान 00.50 बजे, सागर 01.45 बजे, प्रस्थान 01.50 बजे, मुंगावली आगमन 03.58 बजे, प्रस्थान 04.00 बजे, अशोक नगर आगमन 04.28 बजे, प्रस्थान 04.30 बजे, गुना आगमन 05.30 बजे, प्रस्थान 05.40 बजे, बाराँ आगमन 07.48 बजे, प्रस्थान 07.50 बजे, सोगरिया आगमन 09.00 बजे, प्रस्थान 09.10 बजे, सवाई माधोपुर आगमन 11.15 बजे, प्रस्थान 11.35 बजे होते हुये 14.00 बजे सांगानेर स्टेशन पहुंचेगी।

कोच संरचना – इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 09 सामान्य, 06 स्लीपर, 01 एसी-प्प्, 02 एसी-प्प्प् सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि उक्त ट्रेन की विस्तृत समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया ूूू.मदुनपतल.पदकपंदतंपस.हवअ.पद पर जाएं या छज्म्ै ऐप डाउनलोड करें।

खबर शेयर करें: