घरघोड़ा क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना, मेला देखने जाने से मना किया तो 10 साल के बच्चे ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

रायगढ़ June 4, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
घरघोड़ा क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना, मेला देखने जाने से मना किया तो 10 साल के बच्चे ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

घरघोड़ा क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना, मेला देखने जाने से मना किया तो 10 साल के बच्चे ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

रायगढ़ टॉप न्यूज 04 जून। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 11 साल एक लड़के ने घर वालों द्वारा मेला देखने जाने से मना किया गुस्सा होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
इस संबंध में घरघोड़ा थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुमकेरा में करीब 10 वर्षीय बच्चा ने अपने घर के सामने ही काजू में बीति रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि चिमटापानी गांव में मेला लगा हुआ था जहां बच्चा जाने के लिए जिद कर रहा था। जिसे परिवाले रात होने की वजह से मेला देखने जाने के लिए मना कर दिए जिससे बच्चा नाराज हो गया और ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामवासी घटना से स्तब्ध हैं। बच्चे को तुरंत पेड़ से निचे उतारे तत्काल बच्चे के परिजनों ने बच्चे को घरघोड़ा हॉस्पिटल लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है।

खबर शेयर करें: