छत्तीसगढ़

CG News: स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच जोरदर भिडंत, 6 लोग घायल,सत्संग में जा रहे थे सभी

 

बलौदाबाजार–भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार–भाटापारा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कसडोल क्षेत्र में आज रविवार की सुबह स्कॉर्पियो वाहन और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें स्कॉर्पियो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल कसडोल से रायपुर सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
पूरे प्रदेश में इन दिनों पुलिस विभाग की ओर से यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन वाहन चालकों के साथ उनके मालिकों की लापरवाही रूकने का नाम नहीं ले रही है। इसका परिणाम लगातार सड़क हादसे हो रही है। बलौदाबाजार में आज सुबह हुई दुर्घटना का प्रमुख कारण टायर फटना बताया जा रहा है।
फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना को लेकर पुलिस और आरटीओ विभाग जांच में जुट गई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button