रायगढ़ में हथिनी की ममता का मार्मिक दृश्य: मरे हुए शावक को घंटों सूंड से उठाती रही मां

रायगढ़ May 24, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ में हथिनी की ममता का मार्मिक दृश्य: मरे हुए शावक को घंटों सूंड से उठाती रही मां

रायगढ़ में हथिनी की ममता का मार्मिक दृश्य: मरे हुए शावक को घंटों सूंड से उठाती रही मां

रायगढ़ । कहते है ना की केवल इंसानों में ही नहीं बल्कि वन्य जीवों की ममता भी कभी कभी लोगों को बेहद भावुक कर देती है। ऐसा ही एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर जिले के धर्मजयगढ़ के जंगल में देखने को मिली।

गड्ढे नुमा तालाब में डूब गया था शावक
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अपनी माँ और अन्य हाथियों के झुंड के साथ नहाने आये जंगल के पास एक छोटे तालाबनुमा खड्डे में शावक के डूब जाने से मौत हो गई। अपने बच्चे की मौत के बाद हथिनी अपनी संतान को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई। वह बार-बार अपने मृत शावक को सूंड से उठाकर उसे बचाने की कोशिश करती रही। यह मार्मिक दृश्य देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
बताया जा रहा है कि बीती रात हाथियों का दल जंगल के पास पानी में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान हथिनी का शावक गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने हथिनी को अपने शावक के शव के पास लगातार चिंतित अवस्था में देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
शव को घंटों तक नहीं छोड़ा
वन विभाग की माने तो मौके पर पहुंची उनकी टीम ने काफी प्रयास किया, लेकिन हथिनी अपने बच्चे के शव को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई। वह बार-बार सूंड से शावक को उठाकर उसे जिंदा करने की कोशिश करती रही। मां और बच्चे के इस भावुक रिश्ते को देखकर वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।
घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि ममता केवल इंसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि वन्य जीवों में भी अपने बच्चों के प्रति गहरा लगाव और संवेदनाएं होती हैं। वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

खबर शेयर करें: