छत्तीसगढ़ में जन्मा ‘जलपरी’ जैसा शिशु, अद्भुत रूप देख दंग रह गए डॉक्टर, फिर जन्म के कुछ ही देर बाद कांप उठे लोग 

छत्तीसगढ़ October 3, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ में जन्मा ‘जलपरी’ जैसा शिशु, अद्भुत रूप देख दंग रह गए डॉक्टर, फिर जन्म के कुछ ही देर बाद कांप उठे लोग 

छत्तीसगढ़ में जन्मा ‘जलपरी’ जैसा शिशु, अद्भुत रूप देख दंग रह गए डॉक्टर, फिर जन्म के कुछ ही देर बाद कांप उठे लोग 

 

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल में एक ऐसे शिशु का जन्म हुआ जिसे देख डॉक्टर से लेकर पूरा अस्पताल स्टाफ दंग रह गया। यह नवजात हूबहू जलपरी जैसा दिख रहा था।

धमतरी जिला अस्पताल में एक 28 साल की महिला डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन जैसे ही शिशु का जन्म हुआ वहां मौजूद डॉक्टर और नर्सें खुद भी हैरान रह गए। दरअसल इस नवजात शिशु का शरीर सामान्य बच्चों जैसा नहीं था। उसके केवल एक ही पैर थे और निचला हिस्सा जुड़ा हुआ था ठीक वैसा ही जैसा लोग अक्सर कहानियों में जलपरी का रूप सुनते हैं। अस्पताल स्टाफ से लेकर मरीजों के परिजन तक हर कोई इस अद्भुत शिशु को देखने पहुंच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर चेहरा हैरत से भरा हुआ था।

हालांकि अफसोस की बात यह रही कि जन्म के कुछ देर बाद ही शिशु की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मामलों की मुख्य वजह Congenital Disorder यानी जन्मजात विकार होते हैं और ऐसे केस बेहद ही दुर्लभ देखे जाते हैं। यानी धमतरी में जन्मा यह दुर्लभ शिशु भले ही इस दुनिया में कुछ देर ही रह पाया लेकिन अपने अनोखे रूप की वजह से हर किसी को हैरत में डाल गया।

खबर शेयर करें: