रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर बड़ी चोरी, नगद समेत आईफोन और सैमसंग अल्ट्रा के लाखों के मोबाइल पार, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। शहर में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बोईरदादर इलाके में चोरों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया और आईफोन व सैमसंग जैसे कीमती मोबाइलों समेत लाखों की नगदी पार कर दी है।

घटना बोईरदादर स्थित ‘साहा मोबाइल कलेक्शन’ की है। दुकान के मालिक सुरेश साहा को चोरी की खबर आज सुबह 8:00 बजे तब मिली, जब पड़ोस के दुकानदार ने उन्हें दुकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। जब व्यापारी मौके पर पहुँचे, तो दुकान के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था और तिजोरी से नगदी गायब थी।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान से लगभग 3 लाख रुपये नगद और कई महंगे स्मार्टफोन चोरी किए हैं। चोरी गए सामानों में आईफोन, सैमसंग और सैमसंग अल्ट्रा जैसे प्रीमियम हैंडसेट शामिल हैं। चोरों ने जिस सफाई से ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है, उससे इलाके के व्यापारियों में अपनी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुँची और मौका मुआयना किया गया। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button