देश

रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, फोन छीनकर भाग रहे शख्स का पीछा करते समय 22 साल का युवक ट्रेन से कटा, हुई मौत

नई दिल्ली: दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां एक 22 साल का लड़का ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक एक शख्स का पीछा कर रहा था, जो युवक का फोन छीनकर भाग रहा था।

 

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम की है। शाम करीब 4.55 बजे ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह यूपी के बागपत जिले का रहने वाला था और उसकी उम्र 22 साल थी।

रोहित का मोबाइल छीनकर कोई शख्स भाग रहा था। ऐसे में रोहित उस शख्स का पीछा करने लगा और दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आ गया, जिसके कारण ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। शव को चिकित्सा-कानूनी मामला (एमएलसी) तैयार करने और संरक्षण के लिए दिल्ली के अरुणा आसफ अली अस्पताल में भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की मदद से फोन छीनकर भागने वाले शख्स को पहचानने की कोशिश की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



















गौरतलब है कि ट्रेन हादसों में हर साल बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह रेल नियमों का पालन नहीं करना है। या तो लोग चलती ट्रेन से उतरने या उसमें चढ़ने की कोशिश कर रहे होते हैं, या फिर पुल से प्लेटफॉर्म पार नहीं करते बल्कि रेल पटरियों से होते हुए रास्ता पार करते हैं। यही वजह है कि लोग ट्रेन की चपेट में आते हैं और अपनी जान गंवा देते हैं।

रेलवे की तरफ से समय-समय पर चेताया भी जाता है कि नियमों का पालन करें लेकिन जनता में एक बड़ा हिस्सा अभी भी रेल नियमों का पालन नहीं कर रहा, उनमें जागरुकता का अभाव है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button