सिंचाई के पानी पर खूनी संघर्ष: किसान ने किसान की कर दी हत्या
लंबे विवाद ने लिया हिंसक रूप, धारदार हथियार से सिर-गर्दन पर वार

दुर्ग:
जिले में सिंचाई के पानी को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम केसरा में एक किसान ने दूसरे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मृतक की पहचान अरम सिंह साहू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी मोहन लाल सिन्हा (48 वर्ष) बताया गया है। दोनों के खेत आसपास स्थित हैं और सिंचाई के पानी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
⚔️ 21 फरवरी को हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, 21 फरवरी को सिंचाई के पानी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए मोहन लाल ने धारदार हथियार से अरम सिंह के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण अरम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी शव को खेत में फेंककर फरार हो गया।
🚔 पुलिस की कार्रवाई
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






