Raigarh News: 21 अंडों के साथ मिला विशाल अजगर,किया गया रेस्क्यू, एनिमल रेस्क्यू टीम ने अजगर को नदी में छोड़ा

रायगढ़ June 27, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: 21 अंडों के साथ मिला विशाल अजगर,किया गया रेस्क्यू, एनिमल रेस्क्यू टीम ने अजगर को नदी में छोड़ा

Raigarh News: 21 अंडों के साथ मिला विशाल अजगर,किया गया रेस्क्यू, एनिमल रेस्क्यू टीम ने अजगर को नदी में छोड़ा

रायगढ़। जिले के के नंसिया गांव में 21 अंडों के साथ लगभग 12 फीट लंबे और 25 किलो वजनी विशालकाय अजगर मिला,जिसे एनिमल रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर अजगर को नदी में रिलीज कर दिया।

दरअसल एनिमल रेस्क्यू टीम रायगढ़ को सूचना मिली कि रायगढ़ जिले के नंसिया गांव में एक घर में अजगर पाए जाने की सूचना मिली। सूचना पाकर टीम के सदस्य अजय सिंह अपने साथियों धर्मेंद्र सिंह,अजय सिंह,विक्की भवानी,आयुष सिंह के साथ मौके पर पहुंचे।

जहां एक घर में विशालकाय अजगर अपने अंडों के साथ पैरे के भूसे में अंदर मिला,जिसे टीम ने सफलता पूर्वक बाहर निकाला और अजगर को नदी में सुरक्षित रिलीज कर दिया। क्योंकि अजगर हमेशा पानी में रहना पसंद करता है,यह मगरमच्छ की तरह अपने शिकार पर घात लगाकर पानी के किनारे बैठकर शिकार का इंतजार करता है। वहीं, अजगर के अंडों को समिति ने अपने पास रखा है ताकि आगामी दिनों में जब अंडों से नन्हें अजगर का जन्म हो तब उन्हें भी सुरक्षित रिलीज किया जा सके।

खबर शेयर करें: