CG में दो करोड़ का गांजा जब्त, इंटरस्टेट गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार 

छत्तीसगढ़ November 24, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG में दो करोड़ का गांजा जब्त, इंटरस्टेट गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार 

CG में दो करोड़ का गांजा जब्त, इंटरस्टेट गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार 

 

कवर्धा: कबीरधाम पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुल 407 किलो गांजा जब्त किया है. इस कार्रवाई में यूपी के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. कवर्धा एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया है कि जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार 500 रुपये है. जिस कंटेनर से गांजे की तस्करी हो रही थी. पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है.

खुफिया तरीके से गांजे की तस्करी
कवर्धा एसपी ने मीडिया को बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई. कवर्धा पुलिस को यह इनपुट मिला था कि एक कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लेकर दो व्यक्ति रायपुर और कवर्धा के रास्ते मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं. इस इनपुट पर पुलिस ने चिल्फी में नाकेबंदी की. उसके बाद संदिग्ध कंटेनेर को रोका गया. तलाशी के दौरान ट्रक की ड्राइवर सीट के ऊपर विशेष रूप से बनाए गए गोपनीय चैंबर का पता चला. इसमें खाकी टेप से लिपटे 192 पैकेटों में गांजा छिपाकर रखा गया था. तौल करने पर गांजे का कुल वजन 407 किलो 330 ग्राम निकला.

कवर्धा में गांजा तस्करों पर कार्रवाई 
मामले में पुलिस ने राजू यादव और विकास यादव नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी हैं. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 17 नवंबर को अलीगढ़ से निकले थे और 21 नवंबर को ओडिशा के सुनकी घाटी में कंटेनर के गुप्त चेंबर में गांजा भरवाया था. इसके बाद वे इसे उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे. इस दौरान चिल्फी में दोनों को गिरफ्तार किया गया- जितेंद्र कुमार यादव, एसपी, कवर्धा

गांजा तस्करों का नेवर्क तलाश रही पुलिस
आरोपियों के खिलाफ थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 30/2026 के तहत केस दर्ज किया गया है. इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) और 29 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है. दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है. पुलिस अब गांजे के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

खबर शेयर करें: