छत्तीसगढ़

CG News: चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र सिवनी गांव के कोरबा रोड़ स्थित पीएनबी बैंक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोरबा की ओर से आ रही एक कंटेनर वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। वाहन में अचानक धुआं उठता दिखा और कुछ ही क्षणों में उसमें आग लग गई।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वहां से गुजर रहे राहगीरों में दहशत फैल गई। मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया।पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुट गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। वाहन चालक सुरक्षित है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button