Raigarh News: तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, छत पर टहलते समय हादसा, आज पहला बोर्ड पेपर था

रायगढ़ February 18, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, छत पर टहलते समय हादसा, आज पहला बोर्ड पेपर था

Raigarh News: तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, छत पर टहलते समय हादसा, आज पहला बोर्ड पेपर था

रायगढ़।  रायगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर के तीसरे माला से गिरकर एक 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

 

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रहने वाले स्थापना शाखा में पदस्थ राजेश सर्वे की बेटी अनन्या सर्वे जो कि 12वीं कक्षा में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि आज छात्रा का पहला एग्जाम था और सुबह अनन्या 6 बजे के आसपास छत में टहल रही थी इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गई। परिजनों के द्वारा आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के परिजनों में मातम पसर गया है।
घटना की जानकारी के बाद मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिये अपने गृह ग्राम बिलासपुर गनियारी के लिये रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इसी बिल्डिंग से 7 साल पहले भी एक बुजुर्ग महिला की गिरकर मौत हो चुकी है।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि मेडिकल कालेज कैंपस में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा की सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई। मर्ग पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया गया है। इस मामले में जांच जारी है।

खबर शेयर करें: