रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में जंगल से निकलकर रोड पर पहुंचा हाथियों का झूंड , दोनों ओर गाड़ियां रोकी गई, शावक भी दिखे साथ

रायगढ़। रायगढ़ जिले में पिछले दो दिनों से घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर हाथियों का झूंड आ रहा है। हाथी जंगल से निकलकर रोड पर काफी देर तक चहलकदमी करते हैं। इसके कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर चले जा रहे हैं। इसमें नर-मादा के साथ शावक भी हैं।

12 नवंबर की शाम हर दिन की तरह इस रोड पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। ट्रक-डंपर के साथ बाइक सवार भी इस रोड से गुजर रहे थे, लेकिन तकरीबन साढ़े चार बजे 25 हाथियों का झुंड सामारूमा के जंगल से निकलकर रोड पर आ गया। जिसके बाद दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

 

हाथियों के दल की जानकारी वन अमले को लगी, तो मौके पर वनकर्मी और काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया। हाथी का झुंड काफी देर तक घरघोड़ा-रायगढ़ मेन रोड पर खड़ा रहा। कुछ हाथी सड़क नीचे तो कुछ ऊपर थे। इस दौरान लोगों न उनका वीडियो भी बनाया। इसके बाद वे वापस जंगल की ओर चले गए। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की शाम को भी यही हाथी का दल सड़क पर काफी देर तक खड़ा रहा।

 

रायगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या पहले से बढ़कर 39 हो चुकी है। इसमें 12 नवंबर तक के रिकार्ड के अनुसार रायगढ़ रेंज के बंगुरसिया में 2, घरघोड़ा के चारमार और कमतरा बीट में 1-1, तमनार रेंज के सामारूमा में 25 और खरसिया के कापरमार में 10 हाथियों का झुंड है। 25 हाथी के दल में 6 नर, 14 मादा और 5 शावक शामिल हैं।



















 लगातार कर रहे निगरानी

इस संबंध में तमनार रेंजर विजेंद्र कुमार ने बताया कि शाम के समय 25 हाथियों का दल सड़क पर आया था। जिसकी निगरानी वन अमला द्वारा की जा रही थी। दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया था। ताकि हाथी रोड पार कर ले। उन्होंने बताया कि तमनार रेंज का बार्डर एरिया है और उसी जगह से वे रोड क्राॅस करते हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button