CM विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन
छत्तीसगढ़
January 30, 2026
•
रिपोर्टर: raigarh top news
CM विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। उन्होंने बताया कि गांधी जी के सत्याग्रह और दृढ़ संकल्प के माध्यम से जीवन की चुनौतियों का सामना करने की सीख आज भी हमें प्रेरित करती है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राम गर्ग भी उपस्थित रहे।