रायगढ़ में ढाबा संचालक और भाई पर जानलेवा हमला, थाने में छुटभैये नेता का हस्तक्षेप, ढाबा संचालक और परिजनों के में भय का माहौल

रायगढ़ June 29, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ में ढाबा संचालक और भाई पर जानलेवा हमला, थाने में छुटभैये नेता का हस्तक्षेप, ढाबा संचालक और परिजनों के में भय का माहौल

रायगढ़ में ढाबा संचालक और भाई पर जानलेवा हमला, थाने में छुटभैये नेता का हस्तक्षेप, ढाबा संचालक और परिजनों के में भय का माहौल

रायगढ़: शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र में बीते दो दिनों से कुछ युवक अटल चौक स्थित एक ढाबा संचालक से जबरन में झगड़ा करने की कोशिश कर रहे थे. बीती रात पीड़ित युवक द्वारा 112 PCR को सूचना दी गई थी जिसके बाद झगड़ा करने आए युवक वहाँ से भाग गए थे.

आज सुबह लगभग 9 बजे करीब एक दर्जन युवक लाठी डंडों से लैस होकर फिल्मी स्टाइल में अटल चौक स्थित उक्त ढाबा में पहुँचे और रात की घटना का हवाला देते हुए ताबड़तोड़ हाथ मुक्के से ढाबे में मौजूद संचालक युवक रंजन और उसके भाई को मारपीट करने लगे, जिसमें दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं.

घटना के बाद मामले की रिपोर्ट लिखाने जब पीड़ित ढाबा संचालक जूटमिल थाना पहुँचे तो मारपीट करने वाले युवकों द्वारा क्षेत्र की एक छुटभैये नेता को संपर्क किया गया, जो तत्काल थाना पहुँचकर परोक्ष रूप से पीड़ितों को डराने धमकाने में लग गया. हालाँकि इस बीच पीड़ित युवक ने जब उनकी सुलह करने की बात को ठुकरा दिया तो उनके द्वारा झूठे केस में फँसाने की भी धमकी दी गई. घटना के बाद पीड़ित ढाबा संचालक और परिजनों के मन में भय का माहौल बन गया है. फिलहाल पीड़ित द्वारा थाने में उसके साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है.

खबर शेयर करें: