छत्तीसगढ़

 CG News: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,  पहले प्रेमिका और पांच मिनट बाद ही 18 साल का प्रेमी फंदे पर झूल गया

 

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी में लगातार हो रही देरी से मानसिक रूप से परेशान एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में मातम और सन्नाटा फैल गया है।

तीन महीने से एक ही घर में रह रहा था प्रेमी जोड़ा
जानकारी के मुताबिक युवक और युवती पिछले तीन महीनों से गांव में एक ही घर में साथ रह रहे थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़के की उम्र महज 18 वर्ष होने की वजह से परिजन कुछ समय रुकने के लिए कह रहे थे। शादी को लेकर जारी अनिश्चितता के कारण दोनों मानसिक तनाव में थे।

 

पहले युवती ने दी जान, फिर युवक ने उठाया कदम
बताया जा रहा है कि, शादी में देरी से क्षुब्ध होकर पहले युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की। प्रेमिका की मौत की खबर मिलते ही युवक सदमे में चला गया और घर के पास स्थित नीलगिरी प्लॉट के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस मौके पर पहुंची, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग, पारिवारिक परिस्थितियों और मानसिक तनाव जैसे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।



















 

गांव में शोक का माहौल
एक ही दिन में दो युवा जिंदगियों के इस तरह खत्म होने से पूरा पनकोटा गांव शोक में डूबा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर समझाइश या काउंसलिंग मिल जाती, तो शायद यह दर्दनाक घटना टल सकती थी। परिजन भी इस घटना से पूरी तरह टूट चुके हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button