Sarangarh News: बेकाबू ट्रैक्टर ने ली जान, किराना दुकान में घुसकर दंपती को रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत और पति घायल 

रायगढ़ November 28, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: बेकाबू ट्रैक्टर ने ली जान, किराना दुकान में घुसकर दंपती को रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत और पति घायल 

Sarangarh News: बेकाबू ट्रैक्टर ने ली जान, किराना दुकान में घुसकर दंपती को रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत और पति घायल 

सारंगढ़। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मालदा (ब) में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान में जा घुसा, जिसकी चपेट में आने से दुकान में बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर माधोपाली से मालदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम मालदा (ब) के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार ट्रैक्टर सीधे सड़क किनारे बने मकान व किराना दुकान के भीतर जा घुसा। हादसे के वक्त दुकान में हेमसेला निषाद और उनके पति भरत लाल निषाद बैठे हुए थे। इससे पहले कि दोनों संभल पाते, ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि हेमसेला निषाद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल हुए उनके पति भरत लाल निषाद को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

खबर शेयर करें: