मुख्यमंत्री जनदर्शन में उमड़ी लोगों की भीड़, दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राइसाइकिल, जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर रहे मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री जनदर्शन में उमड़ी लोगों की भीड़, दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राइसाइकिल, जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर रहे मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जा रहा है। जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे हैं। अब तक मुख्यमंत्री जनदर्शन में 2 हजार से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री साय जनदर्शन में पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दे रहे हैं। इस दौरान दिव्यांगजनों से प्राथमिकता के आधार पर मुलाकात की जा रही है। मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए आवश्यक सहायता और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।
जनदर्शन में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और चिकित्सा सहायता की उम्मीद लेकर पहुंचे जरूरतमंद लोगों से भी मुख्यमंत्री मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, जरूरतमंद दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री के हाथों ट्राइसाइकिल का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास में वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद हैं, जो प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर रहे हैं। जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की पहल कर रहे हैं।
