CG: कोतवाली थाने से लूट के दो आरोपी फरार, एसपी अंकिता शर्मा ने तीन आरक्षकों को किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ November 26, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG: कोतवाली थाने से लूट के दो आरोपी फरार, एसपी अंकिता शर्मा ने तीन आरक्षकों को किया सस्पेंड

CG: कोतवाली थाने से लूट के दो आरोपी फरार, एसपी अंकिता शर्मा ने तीन आरक्षकों को किया सस्पेंड

 
 

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। थाने की सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों के भाग निकलने की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

 तीन आरक्षकों पर गिरी गाज
आरोपियों के थाने से फरार होने के मामले में एसपी अंकिता शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने आरक्षक नितेश ध्रुव, किशन देवांगन और दुर्गेश साहू को निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को सुरक्षा और ड्यूटी में लापरवाही के मामले में जिम्मेदारी तय करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
लूट के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी थाने से कैसे फरार हुए, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। फरारी के बाद उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। आरोपियों की संभावित लोकेशन और भागने के रास्तों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

खबर शेयर करें: