Raigarh News: स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल

रायगढ़ November 16, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल

Raigarh News: स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। प्राथमिक शाला में पदस्थ एक 52 वर्षीय शिक्षक द्वारा करीब 6 वर्ष 4 माह की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार भट्ट पिता स्वर्गीय रमेश चंद्र भट्ट 52 साल निवासी ग्राम ठूसेकेला थाना खरसिया, हाल मुकाम घरघोड़ा क्षेत्र के रूप में हुई है।

मामले में 13 नवंबर को स्थानीय महिला ने थाना घरघोड़ा में अपनी नातिन के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 13 नवंबर को जब उसने बच्ची को स्कूल जाने के लिए कहा तो उसने स्कूल जाने से मना कर दिया। स्कूल नहीं जाने का कारण पूछने पर मासूम ने बताया कि 12 नवंबर को दोपहर में स्कूल के गुरुजी अजय कुमार उसे और कक्षा के एक अन्य बालक को दूसरे कमरे में ले गए थे। वहां शिक्षक कुर्सी पर बैठा और अपने प्राइवेट पार्ट दिखाया। बच्ची की बात सुनकर महिला ने गांव के प्रमुख लोगों को इसकी जानकारी दी और डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने मौके की जानकारी लेकर महिला को शिकायत दर्ज कराने थाना घरघोड़ा पहुंचाया।

महिला के लिखित आवेदन पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी अजय कुमार भट्ट के विरुद्ध अपराध क्रमांक 339/2026 में धारा 74, 8, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल उसे हिरासत में लिया। पूछताछ एवं विवेचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

घरघोड़ा पुलिस मामले की गंभीरता से विवेचना कर रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में इस संवेदनशील अपराध की त्वरित कार्यवाही- आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

खबर शेयर करें: