CG News: : जगंल के बीच सराफा व्यापारी से 30 लाख की लूट, जेवरात और कैश लेकर भागे बदमाश
CG News: : जगंल के बीच सराफा व्यापारी से 30 लाख की लूट, जेवरात और कैश लेकर भागे बदमाश
कवर्धा. बीरधाम जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुर्जनपुर के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक सोना-चांदी कारोबारी और उनके साथी को रोककर करीब 30 लाख रुपये मूल्य का सामान लूट लिया। घटना 27 अक्तूबर को उस समय हुई जब कारोबारी वेदप्रकाश सोनी अपने साथी नरेंद्र पाटस्कर के साथ दलदली के साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे थे।
कारोबारी वेदप्रकाश सोनी के अनुसार, बदमाशों ने रास्ते में उनसे गहनों से भरा बैग छीन लिया। पीड़ित कारोबारी के बैग में लगभग 15 किलोग्राम चांदी के गहने, 10 से 15 ग्राम सोने के आभूषण तथा 1.50 लाख रुपये नकद रखे थे। पुलिस ने लूटे गए कुल सामान की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी है। पीड़ित व्यापारियों ने घटना के तत्काल बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरी वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
लूट की सूचना मिलते ही कबीरधाम पुलिस हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बदमाशों की त्वरित धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति बनाई है। कबीरधाम पुलिस ने साइबर थाना और तीन अन्य थानों की विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में भेजी हैं। वर्तमान में तरेगांव जंगल थाना पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
