रायगढ़ में नवरात्रि की धूम, ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंजा पूरा शहर, भव्य पंडालों में विराजी मां दुर्गा, मां के दरबार में लग रही भक्तों की लंबी कतारें
रायगढ़ में नवरात्रि की धूम, ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंजा पूरा शहर, भव्य पंडालों में विराजी मां दुर्गा, मां के दरबार में लग रही भक्तों की लंबी कतारें
रायगढ़। शहर में नवरात्रि पर्व को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडालों में मां दुर्गा एवं मां शारदा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग रही हैं। पूरा शहर जय माता दी के जयकारों से गूंज रहा है।
नवरात्रि के अवसर पर आकर्षक साज-सज्जा से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। भक्तजन माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। प्रमुख पूजा स्थलों और पंडालों में सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से माता के दर्शन कर सकें।
रायगढ़ में नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भव्य पंडालों में विराजी मां के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों का पहुंचना जारी है।
