सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच, शिक्षक आकाश कुमार बारीक को मिली राहत

रायगढ़ October 17, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच, शिक्षक आकाश कुमार बारीक को मिली राहत

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच, शिक्षक आकाश कुमार बारीक को मिली राहत

441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध, ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना हुआ सुविधाजनक

रायगढ़ 17 अक्टूबर 2026/ शासन द्वारा प्रशासनिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन करने में सुविधा मिल रही है।

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम कसईया निवासी शिक्षक आकाश कुमार बारीक, पिता जितेन्द्र बारीक, को भी इस डिजिटल पहल से लाभ मिला। उन्हें शैक्षणिक कार्यों, छात्रवृत्ति एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम खर्च होता था। सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने पर उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया और इस सुविधा का लाभ उठाया।

एक ही पोर्टल पर मिल रहीं अनेक सेवाएं

पूर्व में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से 86 सेवाएं उपलब्ध थीं, जिन्हें विस्तारित कर सेवा सेतु पोर्टल के जरिए अब 441 से अधिक शासकीय सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख तथा राजस्व, श्रम और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सेवाएं शामिल हैं। पोर्टल को व्हाट्सएप से भी जोड़ा गया है, जिससे नागरिकों को सेवाओं और आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।

खबर शेयर करें: