Raigarh: ऑपरेशन क्लीन हंट में एक ही दिन 9 स्थायी वारंट तामिल; नाम बदलकर रह रहा 6 वारंटों वाला फरार राजा सोनी भी पकड़ाया

रायगढ़ October 10, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: ऑपरेशन क्लीन हंट में एक ही दिन 9 स्थायी वारंट तामिल; नाम बदलकर रह रहा 6 वारंटों वाला फरार राजा सोनी भी पकड़ाया

Raigarh: ऑपरेशन क्लीन हंट में एक ही दिन 9 स्थायी वारंट तामिल; नाम बदलकर रह रहा 6 वारंटों वाला फरार राजा सोनी भी पकड़ाया

 

कोतवाली, जूटमिल, तमनार और खरसिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से फरार वारंटियों पर कसा शिकंजा, सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रायगढ़, 10 अक्टूबर । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर फरार वारंटियों और आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कल 4 फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इनमें एक ऐसा वारंटी भी शामिल है, जिसके खिलाफ थाना कोतवाली और थाना जूटमिल में चोरी, नकबजनी, मारपीट एवं दुर्घटना से संबंधित मामलों में कुल 6 स्थायी वारंट लंबित थे। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर और नाम बदलकर लंबे समय से रह रहा था। थाना कोतवाली पुलिस को आरोपी के अपने घर में छिपे होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजा सोनी उर्फ राजेश उर्फ मानु सोनी, पिता फूलचंद सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बावलीकुआं, धांगरडीपा, शीतला मंदिर के पास, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ के विरुद्ध थाना कोतवाली में चोरी एवं नकबजनी के तीन तथा मारपीट का एक स्थायी वारंट लंबित था। वहीं थाना जूटमिल में चोरी और दुर्घटना से संबंधित एक-एक स्थायी वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अभियान के तहत अन्य थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई की गई। थाना तमनार पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी परसराम उर्फ गांडा परजा, पिता शिवलाल परजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी बागबाड़ी, थाना तमनार को गिरफ्तार किया। वहीं थाना खरसिया पुलिस ने टीका राम कुम्हार, पिता नाभी लाल कुम्हार, उम्र 40 वर्ष, निवासी पामगढ़, वर्तमान पता गीधा, थाना खरसिया को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली पुलिस ने मुकेश देवांगन, पिता स्वर्गीय त्रिलोचन देवांगन, उम्र 38 वर्ष, निवासी शंकर नगर, धांगरडीपा, थाना कोतवाली, रायगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय की प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।

रायगढ़ पुलिस द्वारा फरार स्थायी वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन क्लीन हंट” लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि लंबे समय से न्यायालय में लंबित वारंटों की तामिली सुनिश्चित की जा सके और फरार आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

“फरार वारंटियों और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून से बचने के लिए पहचान छिपाने या नाम बदलने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली पुलिस की प्राथमिकता है।”

खबर शेयर करें: