CG: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर को नहीं पकड़ पाई पुलिस, DCP ने ईनाम किया घोषित…

छत्तीसगढ़ October 5, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर को नहीं पकड़ पाई पुलिस, DCP ने ईनाम किया घोषित…

CG: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर को नहीं पकड़ पाई पुलिस, DCP ने ईनाम किया घोषित…

 

 रायपुर। कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस ने इनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले को कमिश्नरेट पुलिस 5000 का नगद इनाम देगी।

बता दें कि कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई ठिकानों पर छापा भी मारा था। मध्य जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने आरोपी की सूचना देने वालों के लिए संपर्क नंबर भी जारी किया है।

 

कोर्ट से जमानत

मालूम हो कि कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

शोएब को जमानत मिलने के बाद रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने फिर से गिरफ्तारी की अनुमति कोर्ट से मांगी थी। मंगलवार 29 सितंबर को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए शोएब को फिर से गिरफ्तार करने की अनुमति दी।

 

अनुमति मिलने के बाद से पुलिस ने शोएब के पाम बेलाजिओ स्थित ठिकाने, बैरन बाजार और पारिवारिक आवास समेत करीब आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन, वो पुलिस के हाथ नहीं लगा। उसकी दूसरे राज्य भागने की आशंका को देखते हुए संभावित ठिकानों और संपर्कों पर भी नजर रखी जा रही है।

 

जानिए पूरा मामला

दरअसल, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को पिछले दिनों अज्ञात नंबर से धमकी भरा काॅल आया था। फोन करने वाले ने खुद को लाॅरेंस बिश्नोई गैंग का बताया और रंगदारी की मांग करने लगा। आनंद कुकरेजा ने तत्काल इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज करवाई। ACCU और तेलीबांधा पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए जांजगीर चांपा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया था।

खबर शेयर करें: