अक्टूबर में चलेगा विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान, रायगढ़ जिले में छूटे पात्र नागरिकों और नए युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने पर रहेगा जोर
अक्टूबर में चलेगा विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान, रायगढ़ जिले में छूटे पात्र नागरिकों और नए युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने पर रहेगा जोर
रायगढ़, 3 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में रायगढ़ जिले में छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए माह अक्टूबर 2026 में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जिले के ऐसे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है।
अभियान के तहत नए पात्र युवा मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे पात्र नागरिक भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे, जो किसी कारणवश अब तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। निर्वाचन विभाग ने जिले के समस्त पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना पंजीकरण विधिवत सुनिश्चित करें।
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पात्र नागरिक ECINETमोबाइल ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।