आंखों की जांच करने के लिए लगाया कैंप, 453 लोगों को बांटे गए चश्मे

रायगढ़ September 28, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
आंखों की जांच करने के लिए लगाया कैंप, 453 लोगों को बांटे गए चश्मे

आंखों की जांच करने के लिए लगाया कैंप, 453 लोगों को बांटे गए चश्मे


जिंदल फाउंडेशन की दृश्टि परियोजना अंतर्गत कराई जाती है जांच

रायगढ़ टॉप न्यूज 28 सितंबर। क्षेत्र के लोगों की आंखों की जांच करने और उन्हें चश्मा आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिंदल पाॅवर के जिंदल फाउंडेषन द्वारा समय समय पर क्षेत्र के गांवों में आंखों की जांच कराने के लिए कैंप लगाया जाता है। इसी क्रम में पिछले सप्ताह भी विभिन्न गांवों में ग्रामीणों की सुविधा के लिए कैंप लगाकर उनकी आंखों की जांच की गई। इस दौरान 552 लोगों की आंखों की जांच हुई जिसमें 453 लोगों में दृश्टि दोश पाया गया। ऐसे लोगों को जिंदल फाउंडेषन द्वारा चष्मा वितरण किया गया।

जिंदल पाॅवर प्लांट और माइंस प्रभावित गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हंै। इसी कड़ी में क्षेत्र के गांवों में कैंप लगाए जाते हैं, मोबाइल वैन गांवों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराती है। सामान्य जांच से लेकर किषोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ ही बुजुर्गों और अन्य लोगों की आवष्यकतानुसा फिजियोथैरेपी भी कराई जाती है। जिंदल फाउंडेषन के स्वास्थ्य को आॅर्डिनेटर नीतू सारस्वत ने बताया कि 18 से 26 सितंबर तक दृश्टि परियोजना के तहत क्षेत्र के गांवों कोलम, औरीमुड़ा, केराखोल, छिर्रामुड़ा, बनई, चारभांठा, नूनदरहा, बरकसपाली आदि गांवों में कैंप लगाया गया। इन कैंपों में डाॅ षिवलाल साहू द्वारा ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। जिनका विजन कमजोर मिला और जिन्हें चष्मा की जरूरत थी, ऐसे लोगों को जिंदल फाउंडेषन द्वारा चष्मा भी दिया गया। उन्होंने बताया कि इस साल जिंदल फाउंडेषन द्वारा क्षेत्र भर में आंखों की जांच कराने के लिए 77 कैंप लगाए जाएंगे। जांच के बाद लोगों को आंखों की सुरक्षा के भी उपाय बताए गए।
मोतियाबिंद के मरीजों का चल रहा सर्वे
हेल्थ को आॅर्डिनेटर नीतू सारस्वत ने बताया कि इसी कड़ी में इन दिनों मोतियाबिंद के मरीजों का भी सर्वे करना प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया चिह्नांकित मोतियाबिंद के मरीजों का आॅपरेषन दिसंबर में कराया जा सकता है।

खबर शेयर करें: