प्रेम कीटाणु: गौरव वर्मा ने सात गानों वाले एल्बम की खास वजह बताई

मनोरंजन September 25, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
प्रेम कीटाणु: गौरव वर्मा ने सात गानों वाले एल्बम की खास वजह बताई

प्रेम कीटाणु: गौरव वर्मा ने सात गानों वाले एल्बम की खास वजह बताई

 

‘Prem Keetanu’: गौरव वर्मा अपनी आगामी बडी-कॉमेडी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ के साथ बतौर निर्माता नई पारी शुरू कर रहे हैं। अवनीका फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म छोटे शहर से बड़े शहर में पढ़ाई और आजाद जिंदगी की तलाश में आने वाले युवाओं की कहानी है।

फिल्म में सात गानों का एल्बम रखा गया है। गौरव वर्मा के मुताबिक, यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है। उनका मानना है कि संगीत युवाओं की जिंदगी और यादों का अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ ही इसके संगीत पर भी काम शुरू किया गया था।

गौरव कहते हैं कि फिल्म में कई नए और कम पहचाने जाने वाले कलाकार हैं और संगीत उनके लिए दर्शकों के बीच पहचान बनाने का माध्यम बन सकता है। फिल्म के गाने सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने और किरदारों की भावनाओं को व्यक्त करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

अपारशक्ति खुराना, वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। ‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबर शेयर करें: