चक्रधर समारोह में अरण्या गोयल ने पेश किया कथक

रायगढ़ September 22, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
चक्रधर समारोह में अरण्या गोयल ने पेश किया कथक

चक्रधर समारोह में अरण्या गोयल ने पेश किया कथक

रायगढ़, 22 सितम्बर 2026/ 41वें चक्रधर समारोह में रायगढ़ की सुश्री अरण्या गोयल ने पारंपरिक कथक की प्रस्तुति दी। उन्होंने भगवान गणेश की आराधना से नृत्य की शुरुआत की। गुरु शरद वैष्णव के निर्देशन में हुई प्रस्तुति में कथक की पारंपरिक शैली और लय-ताल देखने को मिली। अरण्या श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय, राजापारा में कथक का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने अमृत ध्वनि बिलासपुर, खनक उत्सव जबलपुर, राज्योत्सव और विरासत बिलासपुर सहित विभिन्न मंचों पर कथक की प्रस्तुति दी है।

खबर शेयर करें: