धरमजयगढ़ में हाथी के हमले से युवक की मौत, 12 हाथियों के दल से हुआ था सामना

रायगढ़ September 21, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
धरमजयगढ़ में हाथी के हमले से युवक की मौत, 12 हाथियों के दल से हुआ था सामना

धरमजयगढ़ में हाथी के हमले से युवक की मौत, 12 हाथियों के दल से हुआ था सामना

 

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना ससकोबा बीट के अंतर्गत 99 पीएफ जंगल की बताई जा रही है, जहां युवक का सामना करीब 12 हाथियों के दल से हो गया। हाथियों ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान एस्तर तिर्की (24 वर्ष), पिता बुना राम, निवासी ग्राम पीठपानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाथियों के दल से सामना होने के बाद युवक लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान जंगल में युवक का शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वन विभाग की टीम घटना की परिस्थितियों के साथ ही क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी और उनके मूवमेंट से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

हाथी के हमले में युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं ग्रामीणों में भी हाथियों की मौजूदगी को लेकर चिंता का माहौल है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को हाथियों के दल से दूरी बनाए रखने और जंगल क्षेत्र में सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

खबर शेयर करें: