अग्र महाकुंभ 2026 का भव्य समापन — सेवा, संगठन, संस्कार और प्रतिभा सम्मान का साक्षी बना दूसरा दिन
अग्र महाकुंभ 2026 का भव्य समापन — सेवा, संगठन, संस्कार और प्रतिभा सम्मान का साक्षी बना दूसरा दिन
दशम अग्र अलंकरण समारोह में प्रदेश की 18 विशिष्ट प्रतिभाएं सम्मानित, तीन विशेष सम्मान भी प्रदान किए गए
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के आतिथ्य में आयोजित दो दिवसीय “अग्र महाकुंभ 2026 — सेवा, शक्ति और सामर्थ्य का संगम” का रविवार, 20 सितंबर को भव्य समापन हुआ। द्वितीय दिवस सामाजिक चिंतन, आधुनिक तकनीक, पारिवारिक संस्कार, संगठनात्मक विमर्श और समाज की प्रतिभाओं के सम्मान को समर्पित रहा।
दिनभर चले विविध सत्रों के बीच “छत्तीसगढ़ स्तरीय दशम अग्र अलंकरण समारोह 2026” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली 18 विशिष्ट प्रतिभाओं को अग्र अलंकरण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त मंच से तीन विशिष्ट सम्मान भी प्रदान किए गए।
समारोह में अग्र महाकुंभ के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री सियाराम अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलभूषण मित्तल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अशोक बूवानीवाला तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल सहित अनेक राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी, समाजसेवी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विशेष खुला सत्र में समाज और संगठन के भविष्य पर मंथन
द्वितीय दिवस की शुरुआत इस विशेष खुले सत्र से हुई। इसमें बदलते सामाजिक परिवेश में अग्रवाल समाज की भूमिका, संगठन की आगामी दिशा, सामाजिक सरोकार, नई पीढ़ी की सहभागिता तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इस सत्र का संचालन राजेंद्र अग्रवाल राजू और संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल ने किया।
वक्ताओं ने समाज को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के साथ सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की गतिविधियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। नई पीढ़ी को सामाजिक संगठनों से जोड़ने तथा अनुभव और युवा ऊर्जा के समन्वय को भविष्य की आवश्यकता बताया गया।
डॉक्टर टॉक शो बना आकर्षण का केंद्र
अग्र महाकुंभ 2026 के द्वितीय दिवस पर आयोजित “डॉक्टर टॉक शो” स्वास्थ्य जागरूकता एवं विशेषज्ञ संवाद के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। डॉ. बी. बी. अग्रवाल ने बाल स्वास्थ्य, डॉ. अनिमेष चौधरी ने एडल्ट वैक्सीनेशन एवं आधुनिक स्वास्थ्य जागरूकता, डॉ. निर्मेश सिंघानिया ने डायबिटीज, थायराइड एवं मोटापा, रक्त विशेषज्ञ डॉ. विकास गोयल ने रक्त संबंधी स्वास्थ्य विषयों तथा आईवीएफ केंद्र प्रमुख डॉ. ए. सुरेश ने आईवीएफ एवं नि:संतानता उपचार की आधुनिक तकनीकों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. विकास के. अग्रवाल ने कैंसर की समय पर पहचान एवं उपचार पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर डॉ. विकास गर्ग, पत्थलगांव का सम्मान भी किया गया। सत्र का प्रभावी समन्वय श्रीमती दीक्षा अग्रवाल ने किया।
दशम अग्र अलंकरण समारोह बना महाकुंभ का गौरवपूर्ण अध्याय
द्वितीय दिवस का सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित आयोजन “छत्तीसगढ़ स्तरीय दशम अग्र अलंकरण समारोह 2026” रहा। समाज की प्रतिभाओं और विशिष्ट उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच से पहचान एवं सम्मान देने की छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की परंपरा के अंतर्गत इस वर्ष 18 अलग-अलग श्रेणियों में चयनित विभूतियों को सम्मानित किया गया।
शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशासन, व्यवसाय, उद्यमिता, समाजसेवा, कला-संस्कृति, खेल, चिकित्सा तथा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को अतिथियों ने सम्मान प्रदान किया।
सम्मानित प्रतिभाओं में —
1. स्व. श्रीमती अंगूरी देवी–मूलचंद अग्रवाल स्मृति “अग्र-दीप पुरस्कार”
पीएचडी/पोस्ट ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल के क्षेत्र में
डॉ. संजय अग्रवाल, बिल्हा
2. स्व. श्रीमती चंदा देवी–हनुमान प्रसाद अग्रवाल स्मृति “अग्र-गौरव पुरस्कार”
यूपीएससी—आईएएस/आईपीएस/आईएफएस/आईआरएस में चयन हेतु
कु. वैभवी अग्रवाल, रायपुर
3. स्व. श्रीमती रामबाई–जमुना दास अग्रवाल स्मृति “अग्र-भूषण पुरस्कार”
समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु
श्री राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’, बिलासपुर
4. स्व. श्री रामस्वरूप अग्रवाल स्मृति “अग्र-दानी पुरस्कार”
अस्पताल, धर्मशाला, गौशाला आदि के निर्माण में उत्कृष्ट सहयोग हेतु
श्री विनोद अग्रवाल, अंबिकापुर
5. स्व. श्रीमती सीता देवी–किशनलाल मोदी स्मृति “अग्र-शिखर पुरस्कार”
राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु
श्री राजेश अग्रवाल, लखनपुर
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
6. स्व. श्रीमती रामदेई–शीशराम अग्रवाल स्मृति “अग्र-शिरोमणि पुरस्कार”
समाजसेवा के क्षेत्र में आजीवन समर्पित सेवाओं हेतु
श्री महेन्द्र सेक्सरिया, दुर्ग
7. स्व. श्रीमती कमला बाई–मूलचंद अग्रवाल स्मृति “अग्र-श्री पुरस्कार”
जीव-दया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु
श्री सुधीर सुल्तानिया, रायपुर
8. स्व. श्री हरिश्चंद्र अग्रवाल स्मृति “अग्र-धन्वंतरि पुरस्कार”
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान हेतु
डॉ. अंकिता गोयल, अंबिकापुर
9. स्व. श्री राजकुमार अग्रवाल स्मृति “अग्र-पुंज पुरस्कार”
बारहवीं कक्षा की प्रावीण्य सूची में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु
कु. प्रगति अग्रवाल, लखनपुर
10. स्व. श्रीमती भंती देवी–अमर सिंह स्मृति “अग्र-मित्र पुरस्कार”
पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु
श्री महेन्द्र बागड़ोदिया, रायपुर
11. स्व. श्री गीत गोविंद स्मृति “अग्र-प्रखर पुरस्कार”
राष्ट्रीय स्तर की व्यावसायिक प्रतियोगी परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु
डॉ. पल्लवी अग्रवाल, रायपुर
12. स्व. श्रीमती सुंदर देवी–कृष्णलाल अग्रवाल स्मृति “अग्र-विशारद पुरस्कार”
नृत्य एवं संगीत के क्षेत्र में प्रांतीय/राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु
श्रीमती तनिषा अग्रवाल, अंबिकापुर
13. स्व. श्री नंदराम–शंकरलाल अग्रवाल स्मृति “अग्र-विभूति पुरस्कार”
सामाजिक प्रकाशन, पत्रकारिता अथवा न्यूज मीडिया सहयोग हेतु
श्री नमित जैन, रायपुर
14. स्व. श्री रामनाथ–अमरावती देवी अग्रवाल स्मृति “अग्र-श्रेष्ठ पुरस्कार”
खेलकूद के क्षेत्र में प्रांतीय/राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु
श्री जयनारायण ‘राहुल’ अग्रवाल, बसना
15. स्व. श्री सत्यनारायण अग्रवाल स्मृति “अग्र-ज्योति पुरस्कार”
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु
श्रीमती ममता अग्रवाल, अंबिकापुर
16. श्रीमती बिमला–राधेश्याम सिंघल “अग्र-रत्न पुरस्कार”
कला, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु
श्रीमती सौम्या जिंदल, कांसाबेल
17. स्व. श्रीमती सरस्वती देवी गोयल स्मृति “अग्र-उद्यमी पुरस्कार”
उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु
श्री दादूराम अग्रवाल, रायपुर
18. स्व. डॉ. मातुराम अग्रवाल स्मृति “अग्र-संस्था पुरस्कार”
उत्कृष्ट अग्रवाल संस्था के रूप में विशिष्ट पहचान स्थापित करने हेतु
श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर
“*अग्र विशिष्ट सम्मान””
अग्र महाकुंभ 2026 में विशिष्ट उपलब्धियों एवं योगदान के लिए निम्न प्रतिभाओं को “अग्र विशिष्ट सम्मान” से भी सम्मानित किया गया।
श्री आयुष सांवड़िया, बाराद्वार
श्री सैन्टी सोनाभ गर्ग, कटघोरा
श्रीमती रचना नितेश गोयल
इन 18 नियमित अग्र अलंकरणों के अतिरिक्त समारोह की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब मंच से तीन उपरोक्त विशिष्ट सम्मानों की घोषणा कर संबंधित विभूतियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान चयनित प्रतिभाओं की उपलब्धियों और समाज के प्रति उनके योगदान का परिचय भी प्रस्तुत किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने करतल ध्वनि के साथ सम्मानित प्रतिभाओं का अभिनंदन किया।
अग्र अलंकरण आयोजन के संयोजक श्री ललित अग्रवाल, रायपुर तथा सह-संयोजक श्री पंकज अग्रवाल, डॉ. विजय गोयल एवं श्रीमती वर्षा अग्रवाल, अंबिकापुर सहित पूरी टीम ने चयन प्रक्रिया से लेकर सम्मान समारोह के सफल संचालन तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
“सम्मान केवल व्यक्ति का नहीं, उसके पुरुषार्थ और प्रेरणा का है” — डॉ. अशोक अग्रवाल
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि अग्र अलंकरण केवल पुरस्कार प्रदान करने का आयोजन नहीं है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों में शिक्षा, सेवा, व्यवसाय, प्रशासन, कला, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही समाज की प्रतिभाओं को पहचान देना और उनकी उपलब्धियों को नई पीढ़ी के सामने प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करना है।
उन्होंने कहा कि समाज में अनेक प्रतिभाएं बिना प्रचार और अपेक्षा के निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। संगठन का प्रयास ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाकर एक प्रतिष्ठित सामाजिक मंच प्रदान करना है। “किसी प्रतिभा का सम्मान केवल उस व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि उसके वर्षों के पुरुषार्थ, साधना और समाज को दी गई प्रेरणा का सम्मान है।”
परिवारोत्सव ने रिश्तों और संस्कारों को दी नई ऊर्जा
अग्र महाकुंभ 2026 के द्वितीय दिवस पर आयोजित “परिवारोत्सव” भावनाओं, रिश्तों और पारिवारिक संस्कारों को समर्पित अत्यंत प्रेरक सत्र रहा। सूरत के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर श्री मनीष भाई वघासिया ने अपने सहज, रोचक एवं भावपूर्ण अंदाज में परिवार में प्रेम, संवाद, आपसी विश्वास, बुजुर्गों के सम्मान तथा नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया। उन्होंने जीवन के छोटे-छोटे उदाहरणों से समझाया कि मजबूत परिवार ही सशक्त समाज की आधारशिला है। हंसी, भावनाओं और प्रेरणा से भरपूर इस सत्र में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परिवारोत्सव के कोऑर्डिनेटर श्री मुकेश गर्ग, सूरजपुर ने सत्र का प्रभावी संयोजन एवं प्रस्तुतीकरण किया।
रात्रि में आयोजित इस समापन सत्र कार्यक्रम *परिवारोत्सव* के बाद दो दिवसीय अग्र महाकुंभ के विभिन्न सत्रों, गतिविधियों और उपलब्धियों का सिंहावलोकन किया गया। कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मेजबान संस्थाओं, सहयोगियों, अतिथियों तथा प्रदेश के विभिन्न अंचलों से पहुंचे समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
दो दिनों तक चले अग्र महाकुंभ ने सामाजिक चिंतन, संगठन, महिला एवं युवा सहभागिता, स्वास्थ्य जागरूकता, आधुनिक तकनीक, व्यापार, परिवार, संस्कृति, साहित्य, मनोरंजन और प्रतिभा सम्मान जैसे विविध विषयों को एक मंच पर समाहित कर समाज के सामने भविष्य की व्यापक कार्यदिशा प्रस्तुत की।
अग्र महाकुंभ का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि “सेवा, शक्ति और सामर्थ्य का संगम” केवल आयोजन का उद्घोष न रहकर समाज की निरंतर कार्यसंस्कृति बने तथा छत्तीसगढ़ का अग्रवाल समाज एकजुट होकर सेवा, संस्कार, संगठन और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो।
मुकेश गर्ग,
मो नं 9301014000