चक्रधर क्लब बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आग़ाज़
चक्रधर क्लब बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आग़ाज़
रायगढ़़। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी चक्रधर क्लब द्वारा ओपन जिला स्तरीय निशुल्क बैडमिंटन प्रतियोगिता का 150 खिलाड़ियों एवं उनके पालकों की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया । उक्त अवसर पर बैडमिंटन खेल प्रेमी, खिलाड़ी, जिंदल स्टील के सी एस आर वाईस प्रेसिडेंट श्री संजीव चौहान जी, जनरल मैनेजर श्री हेमंत वर्मा जी, क्लब के फाउंडर साथी, जिला ऐमेचर संघ के सचिव श्री शिबी पाण्डेय जी, रायगढ़ चार्टर्ड एसोसिएशन के सचिव श्री सीए ए अरुण अग्रवाल जी, पूर्व जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष श्री अरुण बेरीवाल जी की गरिमामय उपस्थिति एवं मार्गदर्शन उद्बोधन के साथ किया गया । रायगढ़, तमनार, खरसिया, जिंदल स्कूल एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आते अनेक नए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन किया । उन्हें छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के प्लेयर आईडी के संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हाई फॉर्म उपलब्ध कराया गया । जो की इस प्रतियोगिता को कराने का मूल उद्देश प्रतिभाओं को खोजना है । मुख्य अतिथि श्री संजीव चौहान जी ने अकरम ख़ान की 30 वर्षों की बैडमिंटन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए सभी खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए रायगढ़ जिले का इस तरह भविष्य में नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया । तीन बजे से रात्रि सात बजे तक चली प्रतियोगिता के पहले दिन में खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ जमकर वाहवाही बटोरी । पालकगण भी बच्चों को प्रोत्साहित करते दिख रहे थे । जो आयोजन की सार्थकता को परिभाषित कर रही थी, जो की भविष्य में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु नवीन खिलाड़ियों की खोज थी ।