इस दिन से शुरू हो सकती है Flipkart Big Billion Days Sale 2026, जानें ऑफर्स
इस दिन से शुरू हो सकती है Flipkart Big Billion Days Sale 2026, जानें ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale 2026 को लेकर ग्राहकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है. इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और फैशन प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट मिलने की उम्मीद रहती है. इस बार सेल की तारीख को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. Flipkart की ये सेल इस बार 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है.
9 अक्टूबर से शुरू होने की चर्चा
रिपोर्ट्स और सामने आए टीजर के मुताबिक, Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने वाली है. वहीं Flipkart Plus और चुनिंदा मेंबर्स को एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से Early Access मिल जाएगा. ये टाइमिंग इस साल के फेस्टिव शॉपिंग सीजन के लिहाज से भी अहम है. नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने वाली है, इसलिए 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली ये बड़ी सेल लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.
मिलेगा बैंक डिस्काउंट
आपको बता दें कि Big Billion Days Sale में सिर्फ प्रोडक्ट की कीमत कम होने की उम्मीद नहीं है बल्कि बैंक ऑफर्स भी ग्राहकों के लिए बड़ा आकर्षण हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है.
इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हो सकते हैं. ऐसे में पुराना स्मार्टफोन या दूसरे डिवाइस एक्सचेंज करके नई खरीदारी की कीमत और कम की जा सकती है.
iPhone से Samsung तक सस्ते हो सकते हैं फोन
Big Billion Days Sale में सबसे ज्यादा नजर स्मार्टफोन डील्स पर रहती है. इस बार भी Apple, Samsung, Realme, Xiaomi, Vivo और दूसरे ब्रांड्स के फोन पर आकर्षक ऑफर मिलने की उम्मीद है. खासतौर पर नए iPhone मॉडल लॉन्च होने के बाद पुराने iPhone की कीमतों में कटौती देखने को मिल सकती है.
पिछले साल भी Flipkart ने iPhone और Samsung जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन पर बड़ी कीमत कटौती की थी. इसलिए अगर आप नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अक्टूबर की ये सेल आपके लिए एक बेहतरीन मौका बन सकती है.
लैपटॉप, टीवी और होम अप्लायंसेज पर भी नजर
सिर्फ मोबाइल ही नहीं, Big Billion Days Sale में लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी ऑफर आने की उम्मीद है. फेस्टिव सीजन में इन प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ने के कारण कंपनियां बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन पेश करती हैं. हालांकि किसी भी डील को खरीदने से पहले उसकी कीमत को दूसरी वेबसाइटों पर जरूर चेक करें.