Sarangarh News: 40 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, 28.60 लाख की संपत्ति जब्त, ओडिशा से पामगढ़ ले जा रहे थे गांजा, कार और KTM बाइक से कर रहे थे तस्करी

रायगढ़ September 13, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: 40 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, 28.60 लाख की संपत्ति जब्त, ओडिशा से पामगढ़ ले जा रहे थे गांजा, कार और KTM बाइक से कर रहे थे तस्करी

Sarangarh News: 40 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, 28.60 लाख की संपत्ति जब्त, ओडिशा से पामगढ़ ले जा रहे थे गांजा, कार और KTM बाइक से कर रहे थे तस्करी

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 सितंबर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ और थाना सरसीवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने 40 किलो अवैध गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा एक होंडा सिटी कार, एक KTM मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब ₹28.60 लाख बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल एवं एसडीओपी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में 12 सितंबर को एएनटीएफ और थाना सरसीवां पुलिस की टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम गाताडीह-गोपालपुर रोड पर राजकुमार राणा की ऑटो पार्ट्स दुकान के पास घेराबंदी की।

पुलिस ने सफेद रंग की होंडा सिटी कार क्रमांक CG 04 LP 0011 को रोककर तलाशी ली। कार में सवार टुकेश्वर यादव (22), निवासी बालांव, थाना पामगढ़ और गणेश राम यादव (21), निवासी मुड़पार, हाल बारगांव, थाना पामगढ़ को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान कार में रखे 40 पैकेटों में कुल 40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर लंबर-सरसीवां मार्ग से होते हुए पामगढ़ जा रहे थे। तस्करी के दौरान कार के आगे KTM मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 W 6889 से पायलटिंग की जा रही थी।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक से पायलटिंग कर रहे भावेश साहू, निवासी बारगांव, थाना पामगढ़ और विनोद यादव, निवासी बारगांव, थाना पामगढ़ को भी गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से KTM मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 40 किलो गांजा, होंडा सिटी कार, KTM मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन समेत कुल ₹28,60,000 की संपत्ति जब्त की है।

चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

24 घंटे में 50.761 किलो गांजा जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने पिछले 24 घंटे के भीतर गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। थाना सरिया और थाना सरसीवां की कार्रवाई में कुल 7 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50.761 किलोग्राम गांजा, 2 कार, 1 KTM मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

इन दोनों मामलों में जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब ₹36.49 लाख है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है।

खबर शेयर करें: