CG News: सड़क हादसे में दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत, जिस बस से जाना था स्कूल, उसी ने कुचल डाला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

छत्तीसगढ़ September 12, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: सड़क हादसे में दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत, जिस बस से जाना था स्कूल, उसी ने कुचल डाला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

CG News: सड़क हादसे में दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत, जिस बस से जाना था स्कूल, उसी ने कुचल डाला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

कोरिया। सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रही एक मासूम बच्ची को क्या पता था कि, जिस बस से वह पढ़ने जा रही है, वही उसकी जिंदगी की आखिरी सवारी बन जाएगी। कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर बस्ती में शनिवार सुबह एक हादसे में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की स्कूल बस से दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है, वहीं घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

स्कूल बस की चपेट में आई
मिली जानकारी के अनुसार, धनपुर बस्ती निवासी प्रिंसि, जो सोनहत स्थित भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा थी, सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल जाने के लिए बस में बैठने निकली थी। इसी दौरान वह स्कूल बस की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।प्रवासी नेटवर्क जुड़ें

मामले में जांच शुरू
हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि, हादसे में शामिल बस स्कूल संस्था की ही बस थी। घटना की सूचना मिलते ही सोनहत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबर शेयर करें: