Raigarh: आईटीआई रायगढ़ में रोजगार मेला 16 सितंबर को

रायगढ़ September 12, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: आईटीआई रायगढ़ में रोजगार मेला 16 सितंबर को

Raigarh: आईटीआई रायगढ़ में रोजगार मेला 16 सितंबर को

रायगढ़, 12 सितम्बर 2026/ शासकीय आई.टी.आई.बोईरदादर, रायगढ़ में 16 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें तीन कंपनियों में कुल 36 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्रशिक्षु, फिटर, वेल्डर, डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रशिक्षु और स्नातक प्रशिक्षु के पद शामिल हैं। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। रोजगार मेले में जगदंबा स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड में 6 पद, एनआर इंजीनियरिंग वर्क्स में 20 पद और ’हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 10 पद उपलब्ध हैं।

कार्यालय प्राचार्य शा.औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदंबा स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड में विद्युतकार (प्रशिक्षु) के 2, फिटर (प्रशिक्षु) के 2 और ऑपरेटर (प्रशिक्षु) के 2 पद हैं। विद्युतकार पद के लिए आईटीआई विद्युतकार, फिटर के लिए आईटीआई फिटर तथा ऑपरेटर के लिए किसी भी ट्रेड से आईटीआई की योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों पर मानदेय अप्रेंटिसशिप अधिनियम के अनुसार मिलेगा। इसी तरह  एनआर इंजीनियरिंग वर्क्स’ में फिटर के 10 और वेल्डर के 10 पदों पर भर्ती होगी। फिटर के लिए आईटीआई फिटर और वेल्डर के लिए आईटीआई वेल्डर योग्यता मांगी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार से 21,500 रुपये प्रतिमाह’ वेतन दिया जाएगा। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ में डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रशिक्षु के 6 पद हैं। इसके लिए मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा आवश्यक है। वहीं स्नातक प्रशिक्षु के 4 पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक की योग्यता रखी गई है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रशिक्षुओं को 10,900 रुपये और स्नातक प्रशिक्षुओं को 12,300 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

खबर शेयर करें: