Chhattisgarh Weather Update: मानसून की झमाझम से भर गया छत्तीसगढ़, आज इन 12 जिलों में बरसेंगे बादल; जानें अपने जिलों का हाल
Chhattisgarh Weather Update: मानसून की झमाझम से भर गया छत्तीसगढ़, आज इन 12 जिलों में बरसेंगे बादल; जानें अपने जिलों का हाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून अब सामान्य बारिश के आंकड़े के काफी करीब पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल मानसून सक्रिय बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है।
छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून अब सामान्य बारिश के आंकड़े के काफी करीब पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल मानसून सक्रिय बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है। हालांकि शुक्रवार से मानसूनी गतिविधियों के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, बिलासपुर, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी और कोरिया में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
26 अगस्त तक प्रदेश में 863.9 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 882.4 मिमी मानी जाती है। यानी बारिश में अब सिर्फ 2 प्रतिशत की कमी रह गई है।
मानसून के दौरान अब तक हुई अच्छी बारिश ने प्रदेश में बारिश की कमी को लगभग खत्म कर दिया है। सामान्य से महज दो प्रतिशत कम बारिश होने के कारण आने वाले दिनों में यदि कुछ और बारिश होती है तो प्रदेश सामान्य वर्षा के आंकड़े को छू सकता है। राजधानी रायपुर में भी गुरुवार को मौसम बदला रहने की संभावना है। लोगों को गरज-चमक और तेज बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।