खेल

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, आपत्तिजनक पोस्ट और लिंक हटाने को लेकर दायर की याचिका

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जो अभी इंग्लैंड में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेल रहे हैं, उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में उनको लेकर सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट को हटाने को लेकर याचिका दायर की थी। इस मामले में अभिषेक शर्मा की तरफ से कोर्ट में पेश हुए उनके वकील ने एक अतिरिक्त हलफनामा दायर किया जिसमें उन URL की जानकारी है जिनको अभी हटाया जाना बाकी है। वहीं इस मामले को लेकर जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि वह अभिषेक शर्मा द्वारा अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दायर मामले में अंतरिम आदेश जारी करेंगी।

कोर्ट ने मामले में समन किया जारी
अभिषेक शर्मा की तरफ से इस मामले में पेश हुए वकील ने कहा कि एक अतिरिक्त हलफनामा दायर किया गया, जिसमें उन URL की जानकारी है जिन्हें अभी हटाया जाना बाकी है। अभिषेक शर्मा के वकील ने कहा कि हालांकि कुछ पोस्ट पहले ही हटा दी गई हैं, लेकिन फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट और एक अन्य पोस्ट हैं जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था और उनको अब तक नहीं हटाया गया है। वहीं उन्होंने ये भी जानकारी दी कि फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी अभिषेक शर्मा की इजाजत बिना कमर्शियल मकसद से उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गया है जिनको हटाया जाना है। इस मामले में मेटा की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वकील ने दोनों सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने की बात कही तो वहीं अमेजन के वकील ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अभिषेक शर्मा की फोटो को बिना मंजूरी इस्तेमाल करने वाले यूआरएल को हटा देंगे।

चौथे टी20 मैच में सभी की अभिषेक पर रहेंगी सभी की नजरें
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा का बल्ला चला तो है लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा करने में कामयाब नहीं हो सके हैं। वहीं टीम इंडिया के सामने अब इस सीरीज को सिर्फ बराबरी पर खत्म करने का मौका है जिसको देखते हुए चौथे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है। भारत और इंग्लैंड के बीच में टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button