Raigarh: पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल की जयंती पर सेवा कार्य: रामभांठा में लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 1500 मरीजों ने लिया लाभ

रायगढ़. रायगढ़ के लोकप्रिय नेता और पूर्व विधायक श्रद्धेय रोशन लाल अग्रवाल जी की जयंती को आज सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चा की जिला प्रवक्ता बीना चौहथा के द्वारा रामभांठा स्थित विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति में एक विशाल और एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर और आस-पास के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे करीब 1500 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाइयां बांटी गईं। आइए देखते हैं इस पुनीत कार्य पर हमारी यह विशेष रिपोर्ट।
आज पूर्व विधायक श्रद्धेय रोशन लाल अग्रवाल जी जयंती पर आज महिला मोर्चा की जिला प्रवक्ता बीना चौहथा के द्वारा उनकी याद में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ये शिविर विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति रामभाढा में कराया गया यहां शिविर का शुभारंभ आरंभ पूर्व खाद्य अध्यक्ष सम्मानिय गिरधर गुप्ता के द्वारा किया गया साथ ही गुरविंदर घई , सरबजीत सिग विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष माया दत्ता,जी और उनकी टीम थी.
इस मे आयु लिंग से आई डा विभा पटवर्धन विशेषज्ञ चिकित्सक, डा प्रियंका पटेल दंत रोग विशेषज्ञ,डा आयुषी सुमन,एम बी. बी.,एस मनीष देवांगन,जय कुमारी ज्वाला, राजेश पटेल आकांशा थवाईत,सुषमा थवाईत, मनीष दास, इस शिविर मे सभी को निःशुल्क चिकित्सा और दवाईयां दी गई शिविर में 1500 मरिजो ने लाभ लिया.
इस स्वास्थ्य शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि यहाँ मरीजों की जांच के लिए आयुष विंग से आईं विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विभा पटवर्धन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका पटेल और डॉ. आयुषी सुमन (MBBS) जैसी प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम मौजूद थी। डॉक्टरों ने स्त्री रोग, दंत रोग और सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की सघन जांच की। शिविर में मनीष देवांगन, जय कुमारी ज्वाला, राजेश पटेल, आकांक्षा थवाईत, सुषमा थवाईत और मनीष दास सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दीं।
आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल जी हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे, इसीलिए उनकी स्मृति में इस निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। शिविर में पहुंचे 1500 से अधिक लोगों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






