CG News: पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला पूरा पूरा इलाका, बुझाने में जुटा दमकल विभाग, आग लगने का कारण अज्ञात

छत्तीसगढ़ June 10, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
 CG News: पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला पूरा पूरा इलाका, बुझाने में जुटा दमकल विभाग, आग लगने का कारण अज्ञात

 CG News: पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला पूरा पूरा इलाका, बुझाने में जुटा दमकल विभाग, आग लगने का कारण अज्ञात

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा के कटघोरा में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। धुएं का गुबार दूर से ही आसमान में दिखाई दे रहा है। आग लगने का कारण अज्ञात है। वहीं मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर की घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार, शर्मा पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। पटाखों के धमाकों से पूरा इलाका दहल गया है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर बुलाई गई और आग बुझाने की कवायद जारी है। आग की भयावहता को देखते हुए अन्य जगहों से भी मंगाई दमकल की गाड़ियाँ जा रही हैं। मौके पर पुलिस बल और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग

उल्लेखनीय है कि, पेंड्रा के वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खड़ी एक कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में घना धुआं फैल गया और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

खबर शेयर करें: