रायगढ़

Raigarh News: शिव ट्रेडिंग राइस मिल में लगी भीषण आग, चावल, बारदाना और भूसे जलकर राख

5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

रायगढ़। जिले में शनिवार देर रात एक राइस मिल के गोदाम में आग लग गई। जिससे गोदाम में रखे चावल, बारदाना और भूसे तक फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे छातामुड़ा चौक स्थित शिव ट्रेडिंग राइस मिल के गोदाम से धुआं निकलता देखा गया। कर्मचारियों की नजर पड़ते ही राइस मिल संचालक, पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक गोदाम में रखे चावल, बारदाना और भूसे में आग फैल चुकी थी। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से बढ़ रही थी, जिससे आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

3 फायर ब्रिगेड की मदद से बुझी आग
दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। तीन फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से लगातार पानी की बौछार की गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार तड़के करीब 4 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि, आग बुझाने के लिए तीन फायर ब्रिगेड वाहनों को लगाया गया था। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button