तीन से तेरह दिवसीय मंगल पाठ का आयोजन

रायगढ़ June 2, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
तीन से तेरह दिवसीय मंगल पाठ का आयोजन

तीन से तेरह दिवसीय मंगल पाठ का आयोजन

रायगढ़।  श्री राणी सती दादी सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा दादीजी की असीम कृपा से श्री राणी सती दादी मंदिर, गांधी गंज में 3 जून से 15 जून तक तेरह दिवसीय मंगल पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंगल पाठ प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक संपन्न होगा।

समिति की अध्यक्ष रीना शिव बापोड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी सचिव श्वेता अमित मोदी एवं कोषाध्यक्ष सीमा मुकेश अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी  पूर्व अध्यक्षाओं एवं सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। समिति द्वारा समस्त दादी भक्तों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मंगल पाठ में सहभागी बनने एवं दादीजी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

खबर शेयर करें: