रायगढ़

रायगढ़ अग्रोहा धाम बना समाज सेवा और संगठन का प्रेरणास्रोत

 

रायगढ़। बरगढ़ अग्रवाल समाज के प्रस्तावित अग्रोहा धाम के निर्माण कार्य की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं का अध्ययन करने हेतु बरगढ़ से लगभग 20 ट्रस्टियों का प्रतिनिधिमंडल रायगढ़ अग्रोहा धाम पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने रायगढ़ अग्रोहा धाम के निर्माण, संचालन एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर उसकी मुक्त कंठ से सराहना की।

बरगढ़ से आए ट्रस्टियों ने कहा कि रायगढ़ की टीम द्वारा समाज के लिए तैयार किया गया यह भव्य प्रकल्प पूरे क्षेत्र के अग्रवाल समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायगढ़ मॉडल से प्रेरणा लेकर बरगढ़ में भी एक उत्कृष्ट अग्रोहा धाम का निर्माण किया जाएगा तथा शीघ्र ही भूमि पूजन कार्यक्रम में रायगढ़ की टीम सहित समाजजनों को आमंत्रित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ अग्रोहा धाम की प्रेरणा से विभिन्न नगरों एवं क्षेत्रों में समाजहित और जनकल्याण के उद्देश्य से सामुदायिक भवनों एवं अग्रोहा धामों का निर्माण निरंतर हो रहा है। यह पहल अग्रवाल समाज को संगठन, संस्कार, सेवा और सामाजिक एकता की नई दिशा एवं गति प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर समाज के सभी समर्पित सहयोगियों, ट्रस्टियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति साधुवाद व्यक्त किया गया, जिनके अथक प्रयासों से यह प्रेरणादायी कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button