लालकिले पर जनजाति समागम का इतना बड़ा आयोजन दिल्ली में आज तक नहीं हुआ

छत्तीसगढ़ May 28, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
लालकिले पर जनजाति समागम का  इतना बड़ा आयोजन दिल्ली में आज तक नहीं हुआ

लालकिले पर जनजाति समागम का इतना बड़ा आयोजन दिल्ली में आज तक नहीं हुआ

जशपुर 28 मई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से जनजाति समागम कार्यक्रम के बाद उनके प्रतिनिधियों से आत्मीयता से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री ने जनजातियों का प्रतिनिध मंडल के पदाधिकारियों के साथ काफी बारिकी सुखदुख की बातचीत की।

इस दौरान छत्तीसगढ़ जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत ने पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय स्वागत किया तथा छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में डबल इंजन की सरकार से जनजाति वर्ग के विकास कार्यों से गरीबों के जीवन में तेजी से बदलाव का उल्लेख किया।
   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान लगभग पौन घंटे तक देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से विस्तार पूर्वक उनके सुझाव सुनें और जनजाति वर्ग के लिए भलाई के कार्य करते रहते पर जोर दिया ।
  श्री मोदी ने कहा कि लालकिले पर जनजाति समागम का  इतना बड़ा आयोजन दिल्ली में आज तक नहीं हुआ था।उन्होंने इस  आयोजन के लिए जनजाति सुरक्षा मंच और कल्याण आश्रम को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग जनजाति वर्ग के विकास के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। भलाई के कार्यों को निरंतर जारी रखिए।

खबर शेयर करें: