रायगढ़

रायगढ़ : महापौर जीवर्धन चौहान ने किया नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन, केलो बिहार कॉलोनी में 8 लाख रुपये की लागत से बनेगी नाली

 

 

वित्तमंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में शहर में लगातार हो रहे विकास कार्य

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 28 केलो बिहार कॉलोनी में लगभग 08 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर जीवर्धन चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशलेश मिश्रा, एमआईसी सदस्य पंकज कंकरवाल, पार्षद आशीष ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।मंच पर कॉलोनीवासियों को संबोधित करते हुए महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि वित्तमंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में रायगढ़ शहर में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केलो बिहार कॉलोनी में लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई थी, जिसे देखते हुए नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है।

महापौर ने कहा कि नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और बरसात के दिनों में लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।कार्यक्रम में उपस्थित कॉलोनीवासियों ने पट्टा प्रदान कर मालिकाना हक दिलाने के लिए पुनः वित्तमंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्य होने से लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं और वार्डों की तस्वीर बदल रही है।इस दौरान चित्रसेन पटेल, संजीव कुमार सेठी, सूर्यकुमार, कबीर पटेल, किंकर चौधरी, राजकुमार सारथी, अनीता नायक, युवा समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र पाणिग्रही, ओंकार पटेल, जयमंगल पटेल, मनोरंजन नायक, डॉ. पासवान, दीपक सिंह, संतोष चंद्रा सहित बड़ी संख्या में रहवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button