इंसानों के साथ बेजुबानों को भी राहत, मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा ने, गौशाला में लगाया ‘फॉगर सिस्टम”

SSP शशि मोहन सिंह ने दबाया बटन, काटा रिबन व गायों को खिलाया चारा
रायगढ़। वर्तमान में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से न केवल इंसान, बल्कि बेजुबान पशु भी बेहाल हैं ऐसे में पशुधन की रक्षा और जीव दया की भावना को सर्वोपरि मानते हुए मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ ने एक बेहद सराहनीय और अनुकरणीय कदम उठाया है स्थानीय गौशाला में रह रही गायों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए एक आधुनिक फॉगर (मिस्ट) सिस्टम स्थापित किया जिसका उद्घाटन रायगढ़ के एस एस पी शशि मोहन सिंह ने रिबन काट कर किया ओर बटन दबाकर गायों पर ठंडे पानी की फुहारों की बरसात की तथा गायों को अपने हाथों से हरा चारा एवं गुड़ खिलाया उन्होंने समिति के सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि गौ वंश की सेवा हमारी सांस्कृतिक एवं वैदिक परंपरा रही है इस भीषण गर्मी में जहाँ इंसान बेहाल हैं, वहीं बोल न पाने वाले इन बेजुबान पशुओं की सुध लेना सबसे बड़ा पुण्य का काम है मारवाड़ी महिला समिति ने गौशाला में फॉगर सिस्टम लगा कर जीव दया का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है महिला समिति के सदस्यों का बिना किसी से दान लिए खुद की बचत से गौ सेवा का यह कार्य अनुकरणीय एवं सराहनीय प्रयास है यदि इसी प्रकार देश के हर शहर में लोग बढ़ चढ़कर समाज सेवा का पुनीत कार्य करे तो देश के लोगों में आपसी सामंजस्य एवं सहयोग का बृहद मजबूत रिश्ता बन सकता है
फॉगर सिस्टम से लू से होगी रक्षा
उन्होंने रायगढ़ की संस्कारधानी एवं दानवीर परम्परा की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग उदारता एवं समाज सेवा के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं जो इस शहर की विशेष पहचान रही है अन्य सामाजिक संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए इसके पहले मच की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने दुप्पटा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर एस एस पी शशि मोहन सिंह का स्वागत किया और महिला सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर उनकी अगवानी की दीप्ति गुप्ता ने इस आयोजन के संबंध में बताया कि समिति की सभी सदस्यों ने यह तय किया कि इंसानो की सेवा हर कोई करता है हमें बेजुबान पशुओं को राहत पहुंचाने के लिए काम करना चाहिए इस सोच के साथ समिति की सदस्यों ने आपसी सहयोग से गौशाला में गायों को भीषण गर्मी एवं लू से बचाने के लिए फॉगर सिस्टम स्थापित करने का निर्णय लिया जो गौशाला प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा दी गई अनुमति से आज पूर्ण हो रहा है जिसका उद्घाटन रायगढ़ के सिंघम एस एस पी शशि मोहन सिंह जी के द्वारा किया गया है मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ ने इस अवसर पर एक मोमेंटो भेट कर एस एस पी शशि मोहन सिंह के प्रति आभार भी व्यक्त किया
गौ वंश पर कविता से हुआ आगाज
अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने इस अवसर पर गौ सेवा को प्रदर्शित करने वाली कविता का पठन भी किया “गर्मी की तपती राहों में,जब धूप बहुत तड़पाती है,तब सेवा की सच्ची भावना,हर पीड़ा को सहलाती है, गौ माता की रक्षा करना, हम सबका धर्म है,उनके सुख और उनकी सेवा ही भारत की पहचान है आज यही संकल्प लिए हम,सेवा का विस्तार करें, फॉगिंग सिस्टम के माध्यम से,गौवंश का सत्कार करें मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा रायगढ़ का यह छोटा सा प्रयास, मानवता का मान बने, और शशि मोहन सिंह जी के शुभ करों से,यह सेवा अभियान महान बने जय गौ माता जय सेवा, इस शानदार कविता का सभी लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया
इनका रहा विशेष योगदान
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू गोयल कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता ,संगीता अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, अनुराधा संथालिया, सोनू अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, डा. नैना अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, आरती अग्रवाल, भावना गर्ग, आशा अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, मंजू पंसारी अंजू अग्रवाल, नम्रता अग्रवाल, पिंकी कुसमुरा सहित सभी महिला सदस्यों का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रमेश अग्रवाल के अलावा गौशाला समिति के अध्यक्ष अजय रतेरिया शिव गोविंद कापी बजरंग अग्रवाल तथा अमित गोयल आशीष गोयल दीपेश अग्रवाल आदित्य गुप्ता अपूर्वा गोयल एवं मीडिया कर्मी गौशाला स्टॉप आदि लोगो की विशेष उपस्थिति रही.
कैसे काम करेगा यह सिस्टम?
मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ की पदाधिकारियों ने बताया कि यह फॉगर सिस्टम पानी की बेहद बारीक बूंदों को हवा में बौछार के रूप में फैलाता है जिससे गौशाला के भीतर का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री तक कम हो जाएगा हवा में नमी रहने से गायों को लू (हीट स्ट्रोक) नहीं लगेगी और उन्हें इस उमस भरी गर्मी में ठंडी व आरामदायक हवा मिलेगी
सेवा भाव में अग्रणी है समिति
मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष और सदस्यों ने बताया कि समिति हमेशा से ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है गायों को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए इस भीषण गर्मी में उन्हें तड़पता हुआ नहीं देखा जा सकता था इसी सोच के साथ पूरी समिति ने एकजुट होकर गौशाला में इस सिस्टम को लगवाने का निर्णय लिया जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने समिति के इस मानवीय और संवेदनशील कार्य की सराहना की
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






